logo

भाजपा का सफाया तय, इंडिया गठबंधन की बनने जा रही सरकार – रामसागर रावत, पूर्व सांसद

मंगलवार को नगर पंचायत हैदरगढ़ के लिल्हौरा वार्ड में इंडिया गठबंधन के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व सांसद रामसागर रावत व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौक़े पर सभासद सूरज दीक्षित के सहयोग से कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। कार्यालय उद्घाटन के बाद पूर्व मंत्री श्री गोप ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बड़ी संख्या में सीटें जीतकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी। पूर्व सांसद रामसागर रावत ने कार्यकर्ताओ को सबोधित करते हुए कहा की इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और भाजपा का सफाया होना तय हो चुका है क्योंकि जनता भाजपा की नीतियों को जान चुकी है और किसी के बहकावे में आने वाली नही है। उद्घाटन अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश प्रताप सिंह बबलू सिंह, कांग्रेस हैदरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सियाराम यादव, विधानसभा अध्यक्ष परशुराम यादव, सपा नेता पप्पू सिद्दीकी, हरिराम यादव, लालू यादव, पवन कुमार यादव, राजकुमार सिंह सहित इंडिया गठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

1
1321 views